ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
दुर्ग

प्रहलाद रुंगटा दूसरी बार बने लायंस क्लब दुर्ग मिडटाउन के अध्यक्ष, 9 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

दुर्ग। विश्वस्तरीय सेवाभावी संस्था लायंस क्लब दुर्ग मिडटाउन की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। एक बार फिर प्रहलाद रुंगटा को क्लब का अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ नवीन जैन को सचिव और हरिंदर भाटिया को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 9 जुलाई को शाम 7 बजे पुलगांव स्थित होटल वृंदावन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर द्वितीय वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन मलिक नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि होंगे प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ रिपुदमन सिंह पुसरी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ राजकुमार शर्मा और जोन चेयरपर्सन सुमन पांडेय उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम प्रभारी अरविंद खंडेलवाल के नेतृत्व में आयोजन की भव्य तैयारियाँ की गई हैं। समारोह में लायंस क्लब के सदस्य, पदाधिकारी व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button