छत्तीसगढ़
दुर्ग में मंत्री गजेंद्र यादव के स्वागत हेतु निकलेगी अभिनंदन रैली

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री आदरणीय गजेंद्र यादव भैया के स्वागत में मंगलवार को भव्य अभिनंदन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली संध्या 7:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से प्रारंभ होगी।
इस अवसर पर पार्षद सविता पोषण साहू (वार्ड 53, न्यू आदर्श नगर, पोटियाकला उत्तर दुर्ग) ने नगरवासियों से करबद्ध निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मंत्री जी के आत्मीय स्वागत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ और कार्यक्रम को सफल बनाएँ।
जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सहयोग से आयोजित होने वाली यह रैली दुर्ग शहर में उत्साह और जनभागीदारी का प्रतीक बनेगी।














