ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

दुर्ग में जिला ओलंपिक संघ का चुनाव संपन्न, विजय बघेल अध्यक्ष चुने गए

दुर्ग: 23 जनवरी 2025 को दुर्ग जिला ओलंपिक संघ के चुनाव का आयोजन माननीय सांसद विजय बघेल के आवास पर हुआ। यह चुनाव प्रातः 10:30 बजे से 11:30 बजे तक संपन्न हुआ। चुनाव में ओलंपिक से मान्यता प्राप्त विभिन्न जिला खेल संघों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में प्रमुख रूप से भिलाई, दुर्ग और पाटन ब्लॉक के खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक में सर्वसम्मति से विजय बघेल को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। उनकी नियुक्ति के लिए सहीराम जाखड़ ने प्रस्ताव रखा, जिसे श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव ने समर्थन दिया और सभी सदस्यगण ने इसे पारित कर दिया।

इस चुनाव में कई खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें शामिल थे:

  • विजय बघेल (भारोत्तोलन संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग)
  • गोपाल खंडेलवाल (तैराकी संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग)
  • रमेश कुमार श्रीवास्तव (रोविंग संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग)
  • बशीर अहमद खान (फेंसिंग संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग)
  • अरुण द्विवेदी (जूडो संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग)
  • योगेश कुमार (बास्केटबॉल संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग)
  • व्ही.आर. चन्नावर (सायक्लिंग संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग) समेत कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

सभी सदस्यों ने विजय बघेल के नेतृत्व में जिले के खेलों को नई दिशा देने के लिए अपना समर्थन जताया। ओलंपिक संघ के इस चुनाव में खेलों के विकास के लिए आगे की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button