ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

ठंड से राहत के लिए निगम ने सार्वजनिक स्थलों पर जलाए अलाव

दुर्ग। शहर में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। रात के समय ठंड और कोहरा काफी बढ़ जा रहा है।कलेक्टर एवं निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश ओर कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन पर शहर के चौक चौराहों

पर लगातार अलाव जलाने के निर्देश पर प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर की टीम अतिक्रमण विभाग अमला द्वारा अलाव जलाया जा रहा है।

नगर पालिक निगम अतिक्रमण विभाग अमला द्वारा शहर के सभी चौक चौराहों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में लगातार अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है।

बदलते मौसम और ठंड के कहर से लोगों की जान तक चली जाती है। सबसे अधिक खतरा घुमंतू और. फुटपाथ पर सोने वालों को रहता है। साथ देर रात रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में यात्रियों को ठंड के चलते काफी परेशानी होती है।

इसी को देखते हुए सभी सार्वजनिक जगह में निरंतर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा करने से फुटपाथ पर सोने वाले और देर रात आने जाने वाले यात्री अलाव का उपयोग कर सकेंगे।

मुख्य जगहों में निरंतर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर व निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, फुटपाथ जहां लोग सोते हैं,

शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, चौक-चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है । इसके लिए निगम ने लकड़ी की व्यवस्था की गई है।

बढ़ती ठंड के कारण चौक चौराहों पर रात के समय अलाव जलाना बहुत जरूरी है, जिससे ये लोग अलाव ताप कर ठंड दूर कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button