ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

त्यौहारी सीजन में फिल्ड पर क़ानून व्यवस्था दुरुस्त रखें -कलेक्टर

बलौदाबाजार | कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार क़ो समय -सीमा की बैठक में  विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने  आगामी दीपाली सहित अन्य त्योहारों में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क़ानून व्यस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर ने कहा कि तहसीलदार,सचिव व कोटवार अलर्ट मोड़ पर रहे,प्रति दिन ऑल ओके रिपोर्ट लें। सभी एसडीएम  शांति समिति की बैठक आयोजित करें। बड़े आयोजन जिसमें अधिक लोगों के एकत्रित होने की संभावना हो उसके लिए अनुमति लेना अनिवार्य करें। मीना बाजार  या अन्य मेला आयोजन पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने एग्रीस्टेक पंजीयन में छूटे हुए  किसनों का पंजीयन शीघ्र कराने के निर्देश क़ृषि विभाग के अधिकारियों को दिये। इसीतरह डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं भौतिक सत्यापन कार्य जल्द पूर्ण करने राजस्व विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में लक्ष्य के विरुद्ध पैनल स्थापना की समीक्षा करते हुए सीएसडीसीएल के अधिकारियो को आवेदक एवं वेंडर की बैठक कराने तथा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवेदन स्वीकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने योजना के लाभ के बारे में जानकारी देने सम्मलेन आयोजित करने भी कहा।

कलेक्टर ने लोक कल्याण योजना के तहत प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अभिलेख तैयार करने  एवं नगरीय निकायों में ठेले गुमटियों के लिए वेंडिंग जोन निर्धारित करने कहा।

उन्होंने सड़क पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी, सीपीग्राम्स, मुख्यमंत्री जनदर्शन, शिकायत शाखा,  आदि कर्मयोगी अभियान, रजत महोत्सव,समय -सीमा के आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में  सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर  दीप्ति गौते एवं अवध राम टंडन सहित सभी एसडीएम,जनपद सीईओ  एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button