ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली भिलाई इस्पात संयंत्र के ट्रेड यूनियनों की बैठक

भिलाई | पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में भिलाई इस्पात संयंत्र के ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल जिला दुर्ग द्वारा बैठक लिया गया।

उक्त बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके संगठनों की संगठनात्मक जानकारी, ठेका श्रमिकों के संबंध में जानकारी, गेट पास बनाने की प्रक्रिया व विभिन्न दस्तावेजों में पुलिस वैरिफिकेशन को अनिवार्य किये जाने

तथा अवैध अप्रवासियों के ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी साझा करने के लिए निर्देशित किया गया तथा अवैध अप्रवासिय के गतिविधयों की जानकारी संबंधित थाना को तत्काल सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया ।

उक्त बैठक में इंटक, बी.एम.एस., सीटू, एच.एम.एस. इस्पात श्रमिक मंच, ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के अन्य यूनियन के पदधिकारी व उनके प्रतिनिधि शामिल हुए।

यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा सुझाव भी दिये गये जिसमें बोरिया गेट में पुलिस सहायता केन्द्र और टाउनशिप में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुझाव को लेकर आश्वस्त किया कि सभी विषयों में ध्यान दिया जायेगा और समस्याओं को दूर किया जायेगा।

अवैध अप्रवासी व्यक्तियों की सूचना देने के लिए एसटीएफ का नंबर 9827166418 एवं 9479241784 भी जारी किया गया जिसमे जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button