ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
रायपुर

01 से 7 जून तक मनाया जायेगा चावल उत्सव, राशन कार्डधारी परिवारों को मिलेगा तीन माह का चावल एकमुश्त

रायपुर | छत्तीसगढ़ में आगामी 01 जून से 07 जून 2025 तक ‘चावल उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान प्रदेश के 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा।

राज्य शासन ने इस हेतु 13,928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आबंटन जारी कर दिया है। इन दुकानों में तेजी से चावल का भंडारण किया जा रहा है ताकि वितरण कार्य सुचारु रूप से सम्पन्न हो और किसी भी प्रकार की बाधा न आए। यह पहल खासतौर पर दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों में समय पर खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

 प्रमुख निर्देश एवं तैयारियाँ:

चावल वितरण 1 से 7 जून के बीच सभी उचित मूल्य दुकानों से होगा।

वितरण से संबंधित सूचनाओं का प्रदर्शन दुकानों में अनिवार्य किया गया है।

सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार कर यह सूचना हर लाभार्थी तक पहुँचाई जाए।

ई-पॉस मशीन के माध्यम से बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के बाद ही चावल का वितरण किया जाएगा।

प्रत्येक लाभार्थी को पावती रसीद देना अनिवार्य होगा।

वितरण की प्रक्रिया दुकान स्तर की निगरानी समिति की उपस्थिति में होगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा समीक्षा बैठक:
28 मई को खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों, खाद्य अधिकारियों एवं नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक दुकान में समय पूर्व चावल का समुचित भंडारण सुनिश्चित किया जाए।

मानसून को देखते हुए विशेष प्रबंध:
प्रदेश की 249 पहुँचविहीन दुकानों में जून माह में अग्रिम चावल भंडारण की व्यवस्था की जा रही है, ताकि वर्षाकाल में भी राशन वितरण निर्बाध रूप से जारी रह सके।

इस बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम की प्रबंध संचालक किरण कौशल एवं खाद्य विभाग के संचालक रमेश शर्मा भी मौजूद रहे।

इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य है –
“पारदर्शिता, जवाबदेही और लाभार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करना।” तकनीक का प्रभावी उपयोग इस प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बना रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button