ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़भिलाई

बीएसपी से 90 लाख का लौह स्क्रैप चोरी मामला: क्रेन चालक रविन्द्र साहू गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी पकड़े गए

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सांई एसोसिएट्स के क्रेन चालक रविन्द्र साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी संजय सिंह समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स और अन्य स्क्रैप यार्डों में छापेमारी की गई। जांच के दौरान फ्लू डस्ट परिवहन करने वाले वाहनों में बीएसपी का चोरी किया गया लौह स्क्रैप, प्लेट कटिंग और बीम बड़ी मात्रा में बरामद हुआ।

कार्रवाई के दौरान करीब 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई। वहीं उपयोग में लाए जा रहे वाहनों और मशीनों सहित कुल जब्ती की कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये बताई गई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले चार से पांच महीनों से संगठित रूप से बीएसपी से लौह स्क्रैप चोरी कर उसे फ्लू डस्ट ले जाने वाले वाहनों में छिपाकर बाहर भेज रहे थे। पुलिस ने पहले ही चिंतानंद साहू, जितेश वर्मा, मिथेन ठाकुर और निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

विवेचना के दौरान सांई एसोसिएट्स के क्रेन ऑपरेटर रविन्द्र साहू की भूमिका सामने आई। पूछताछ में रविन्द्र साहू ने स्वीकार किया कि वह मुख्य आरोपी एवं कथित षड्यंत्रकर्ता संजय सिंह के निर्देश पर मैग्नेटिक क्रेन की सहायता से बीएसपी के लौह स्क्रैप को चोरी कर फ्लू डस्ट वाहनों में लोड करता था।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से योजनाबद्ध तरीके से बीएसपी की संपत्ति की चोरी कर रहा था। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

थाना पुरानी भिलाई में इस संबंध में अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत धारा 303(2), 317(4), 3(5) एवं 112 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button