ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड
बिलासपुर

CG News: 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर सेंट्रल जेल से भागा कैदी, सरकंडा से देर रात पकड़ाया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई जब एक बंदी ने 22 फीट ऊंची दीवार फांद कर फरार होने का दुस्साहस कर दिखाया। चोरी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल में बंद आरोपी राजा गोंड ने जेल प्रशासन को चकमा देते हुए यह चौंकाने वाली घटना अंजाम दी।

घटना 8 जून की शाम की है, जब मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा निवासी राजा गोंड ने जेल की करंटयुक्त दीवार को पार कर लिया और गार्ड को भनक तक नहीं लगी।

हालांकि कैदी की यह ‘आजादी’ ज्यादा देर टिक नहीं सकी। घटना की जानकारी एक परिचित द्वारा पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर देने के बाद पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों में आरोपी को सरकंडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

रात को ही उसे दोबारा सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

सवाल यह उठ रहा है कि जब जेल की दीवारों पर सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक करंट भी लगाया गया है, तो कैदी इतनी बड़ी दीवार कैसे फांद सका? क्या सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही थी या आंतरिक मिलीभगत?

फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और जेल प्रशासन को भी अपने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने की जरूरत महसूस हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button