ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का किया समापन

दुर्ग | जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का समापन प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई के परेड ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि  रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से), पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष  जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से), पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग थे।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता का आयोजन 06.03.2025 से 10.03.2025 तक जिला-दुर्ग के विभिन्न स्थलों पर किया गया, जिसमें दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिलों के करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेलों में फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बॉक्सिंग, जूडो, वुशू एवं एथलेटिक्स एवं अन्य खेल शामिल थे।

समापन समारोह में  अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जिला-दुर्ग ने मुख्य अतिथियों का कैप एवं बैच लगाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथियों का प्रेरणादायक संबोधन।

समारोह में पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, समर्पण एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि  रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलकूद शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति आवश्यक है।

ओवरऑल चैंपियनशिप पर दुर्ग का कब्जा

एथलेटिक्स और टीम गेम्स के विजेताओं को स्वर्ण एवं रजत पदकों से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने 30 गोल्ड एवं 29 सिल्वर मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं आयोजन समिति की खिलाड़ियों ने सराहना की। समापन समारोह का संचालन  ममता ध्रुव द्वारा किया गया एवं अंत में  सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर  रामकृष्ण साहू (पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा),  सूरजन राम भगत (पुलिस अधीक्षक, बालोद),  राजेश कुकरेजा (सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई),  गायत्री सिंह (सेनानी, 7वीं वाहिनी, छसबल भिलाई),  चिराग जैन (भा.पु. से.)(नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग) सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button