ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

मकान मालकीन व्दारा कराया जा रहा था, अवैध कार्य,मकान मालकिन सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

जयंती नगर, मोहन नगर स्थित मकान में मकान मालकीन व्दारा अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए देह व्यापार कराया जा रहा है।

उक्त सूचना पर विधिवत् टीम गठित की जाकर, प्वाइंटर नियुक्त कर जयंती नगर स्थित मकान में भेजा गया। मकान मालकीन शशि उपाध्याय उम्र 63 वर्ष की नियमानुसार तलाशी लिए जाने पर आपत्तिजनक सामग्री, नगदी रकम 12000/- रूपये, मोबाईल एवं चिन्हित 500-500 रूपये के 02 नोट बरामद किया गया ।

मकान के कमरे की तलाशी लिए जाने पर 02 ग्राहक जसप्रीत सिंह एवं लखन सिंह मिले जिनकी तलाशी लेने पर नगदी रकम एवं आपत्तिजनक सामग्री इनसे बरामद कर विधिवत् जप्त किया गया ।

मकान मालकीन शशि उपाध्याय से पूछताछ करने पर अवैध रूप से देह व्यापार कराया जाना स्वीकार किया गया। आरोपिया का कृत्य अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 का घटित करना पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

उक्त कार्यवाही में चिराग जैन, भापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, निरीक्षक केशवराम कोशले, थाना प्रभारी मोहन नगर, म.प्र.आर. भेनू ठाकुर, म.आर. सपना सिंह राजपूत, देवकी साहू, आर. कमलेश यादव, उप निरीक्षक अमित अंदानी थाना प्रभारी वैशाली नगर एवं उनके स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

गिरफ्तार आरोपी –

1- शशि उपाध्याय उम्र 63 वर्ष, जयंती नगर मोहन नगर

2- जसप्रीत सिंह उम्र 33 वर्ष, संतराबाड़ी दुर्ग

3- लखन सिंह 32 वर्ष, जयंती नगर, मोहन नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button