ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

भिलाई में खून से सनी प्रॉपर्टी की लड़ाई: भांजे ने मामा पर किया चाकू से हमला, आरोपी फरार

भिलाई। छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले के भिलाई शहर से सामने आया है, जहां पारिवारिक रिश्ते उस वक्त खून में बदल गए जब एक युवक ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने ही मामा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

घटना छावनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी जमीन संबंधी विवाद को लेकर आरोपी भांजे और मामा के बीच पहले कहासुनी हुई। विवाद बढ़ा तो भांजे ने अचानक चाकू से मामा पर हमला कर दिया। इस हमले में मामा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। छावनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं
छत्तीसगढ़ में बीते कुछ महीनों से चाकूबाजी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। छोटी-छोटी बातों पर भी लोग हिंसा पर उतारू हो रहे हैं। प्रॉपर्टी, लेन-देन और पारिवारिक विवाद जैसे मामलों में हमले अब आम होते जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button