ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

ऑपरेशन सुरक्षा ” अभियान के तहत गौ माता की सुरक्षा एवं सडक दुर्घटनाओं को रोकने सडक में बैठे गाय के गले में लगाया जायेगा रेडियम का पट्टी

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु आपरेशन सुरक्षा अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चैक चैराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

वर्षा ऋतु के दौरान सडक पर सुखी जगह देखकर मवेशी बैठ जाते है जिससे रात के समय अंधेरा होने से सडक पर बैठे हुए मवेशी वाहन चालको दिखाई न देने के कारण सडक दुर्घटनाएं घटित होती है जिसमें मवेशी भी घायल हो जाते है और वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो जाते है इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने एवं गौ माता की सुरक्षा के लिए शिव महापुराण कथा के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा सडक में बैठे हुए मवेशी में रेडियम पट्टी लगाने कार्य किया जायेगा|

जिसकी शुरूवात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज द्वारा कथा स्थल मंच पर गाय के बछिये को रेडियम पट्टी पहनाकर इस अभियान की शुरूवात की गई। कथा सुनने आए लगभग दो लाख श्रद्धालुओं को पंडित जी द्वारा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, चारपहिया वाहन चलाते समय सिट बेल्ट लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात नियम का पालन करने मंच के माध्यम से श्रद्धालुओ से अपील की गई साथ ही दुर्ग पुलिस की अन्य जागरूकता कार्यक्रम एवं कथा स्थल पर की गई व्यवस्था की प्रशंसा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button