ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

कंपनी के सुपरवाइजर ने वाउचर और बैंक राशि में हेराफेरी की, प्रकरण में पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई

भिलाई ; प्रार्थी अशोक कुमार वैष्णव, उम्र 56 वर्ष, निवासी नया राम मंदिर के पास, भिलाई चरोदा द्वारा थाना भिलाई चरोदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी कंपनी एनटेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत सुपरवाइजर जतिन कुमार झा द्वारा ऑनलाइन सामान वितरण से प्राप्त नकद राशि को बैंक में कम जमा किया गया।

जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा बैंक में कुल 3,35,715 रुपये जमा किए गए, जबकि कंपनी वाउचर के अनुसार 5,21,046 रुपये जमा किया जाना था। इस प्रकार आरोपी द्वारा 1,85,351 रुपये का गबन किया गया, जिसमें से 80,000 रुपये बाद में जमा कर दिए गए, शेष 1,05,040 रुपये जमा न कर धोखाधड़ी की गई।

उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 72/2026 धारा 316(D), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रकरण में विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एनटेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, भिलाई चरोदा क्षेत्र

आरोपी का नाम :

1. जतिन कुमार झा, उम्र 30 वर्ष, निवासी बलदेवबाग वार्ड क्रमांक 15, थाना सिटी कोतवाली, जिला राजनांदगांव

जप्त सामग्री :
▪️ प्रकरण से संबंधित दस्तावेज (वाउचर, बैंक अभिलेख)

सराहनीय भूमिका :
▪️ उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई चरोदा में पदस्थ निरीक्षक, विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं संस्थानों से अपील करती है कि वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button