
दुर्ग : दुर्ग जिले में अवैध कबाड़ कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली, मोहन नगर एवं अण्डा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तकियापारा, नयापारा रोड आरबीएस बस गैरेज के पास तथा मान होटल के पास मोतीपारा लुचकी तालाब के सामने तीन अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कबाड़ सामग्री की खरीदी-बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर तीनों व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अवैध कबाड़ का कारोबार करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से कबाड़ सामग्री जप्त कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत तितुरडीह स्थित कबाड़ी दुकान में दबिश देकर लगभग 500 किलोग्राम पुराने लोहे के कार पार्ट्स (कीमती लगभग 13,500 रुपये) जप्त कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत इश्तगासा प्रस्तुत किया गया।
साथ ही थाना अण्डा क्षेत्र अंतर्गत विनायकपुर रोड स्थित एक कबाड़ी दुकान में दबिश देकर लगभग 01.50 क्विंटल पुराना वाहन स्क्रैप एवं लोहे का कबाड़ (कीमती लगभग 3,750 रुपये) जप्त कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से कबाड़ सामग्री की खरीदी-बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
घटनास्थल :
तकियापारा, नयापारा रोड आरबीएस बस गैरेज के पास एवं मान होटल के पास मोतीपारा लुचकी तालाब के सामने, दुर्ग
तितुरडीह, थाना मोहन नगर, दुर्ग
विनायकपुर रोड, थाना अण्डा, जिला दुर्ग
आरोपी का नाम :
1. मोहम्मद सलमान, उम्र 26 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी मस्जिद के पास, दुर्ग
2. मोहम्मद शोएब आजमी, उम्र 35 वर्ष, निवासी तकियापारा वार्ड क्रमांक 08, दुर्ग
3. मोहम्मद एजाज, उम्र 52 वर्ष, निवासी तकियापारा वार्ड क्रमांक 08, दुर्ग
4. दिलबाग सिंह ढिल्लन उर्फ बागे, निवासी तितुरडीह, दुर्ग
5. मोहम्मद जावेद, उम्र 35 वर्ष, निवासी अण्डा, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
1. एक नग लोहे की खिड़की
2. एक नग पुरानी साइकिल का कटा हुआ फ्रेम
3. साइकिल रिंग 06 नग (पुरानी)
4. लूना वाहन के चक्का-ड्रम टायर सहित 06 नग
5. स्कूटर स्टेपनी टायर सहित 02 नग (पुरानी)
6. लोहे के पाइप 06 नग (पुराने)
7. सरिया रॉड 10 एमएम लगभग 60 किलोग्राम (कीमती लगभग 1080 रुपये)
8. पुराने लोहे के कार पार्ट्स लगभग 500 किलोग्राम (कीमती लगभग 13,500 रुपये)
9. पुराना वाहन स्क्रैप एवं लोहे का कबाड़ लगभग 01.50 क्विंटल (कीमती लगभग 3,750 रुपये)
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत, सउनि रामकृष्ण तिवारी, सउनि मोहन लाल साहू, सउनि बिहारी राम ध्रुव सहित थाना स्टाफ तथा मोहन नगर एवं अण्डा थाना पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर वैधानिक कार्यवाही कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।













