ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

स्वाइन फ्लू से हुई पांच की मौत,एक और महिला हुई शामिल

बिलासपुर । रायपुर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को 33 वर्षीय एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। यह महिला हेमूनगर की रहने वाली थी। इससे पहले शंकर नगर में 50 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई थी। अब तक स्वाइन फ्लू से 5 पीड़ितों की मौत हो चुकी है।

स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े

अब तक स्वाइन फ्लू के 96 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं। गुरुवार को 2 नए केस मिले हैं। स्वाइन फ्लू के बढ़ते केस को देखते हुए सिम्स प्रबंधन ने 4 बेड की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी है। इस समय सिम्स में 6 मरीज भर्ती हैं।

डेंगू के भी मामले बढ़े

इसके अलावा खमतराई रामाग्रीन सिटी में 7 वर्षीय एक बालिका डेंगू से पीड़ित पाई गई। उसे अपोलो में भर्ती किया गया है। वहीं गुरुवार को डेंगू के 5 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू पीड़ितों की संख्या 47 हो चुकी है। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

स्वाइन फ्लू का वैक्सीन नहीं आ रहा

सिम्स के डॉ. पुनीत भारद्वाज ने बताया कि स्वाइन फ्लू का वैक्सीन नहीं आ रहा है। इसकी मांग बढ़ने लगी है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button