ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

डीजीपी अरुण देव गौतम ने दुर्ग में पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया, नशे पर नियंत्रण को लेकर दी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी अरुण देव गौतम बुधवार की देर शाम अचानक भिलाई नगर थाना और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना और कंट्रोल रूम की व्यवस्था का जायजा लिया और जो भी छोटी-मोटी कमियां नजर आईं, उन्हें दूर करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।

डीजीपी ने कंट्रोल रूम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस हर स्तर पर न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने हाल ही में दुर्ग जिले में हुई दर्दनाक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस ने बेहतर काम किया है। पुलिस ने जो साक्ष्य जुटाए हैं, वे न्यायालय में आरोपी को कड़ी सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

नशे पर नियंत्रण को लेकर डीजीपी की गंभीर पहल

डीजीपी ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध पदार्थों की सप्लाई को कम करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। यदि सप्लाई कम होगी तो अपराध में भी कमी आएगी। डीजीपी ने कहा कि पुलिस लगातार गांजा और नशे के अन्य पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई कर रही है और इस पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है।

उन्होंने कहा, “लोगों में नशे की डिमांड कम होगी तो हम नशे को रोकने में सफल होंगे। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।” इसके साथ ही उन्होंने पुलिस बल को मजबूत बनाने के लिए भी हर संभव कदम उठाने की बात की, ताकि सिपाही अपने बीट कार्य को प्रभावी तरीके से अंजाम दे सकें।

थाना निरीक्षण और अपराध नियंत्रण

डीजीपी ने यह भी बताया कि वे शहर के सभी थानों का निरीक्षण करेंगे और वहां पर जो भी कमी होगी, उसे शीघ्र ही दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य है क्षेत्र में सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण करना, और इसके लिए जो भी कदम उठाने की आवश्यकता होगी, वह उठाए जाएंगे।

अपराध का ग्राफ बढ़ने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि पुलिस अपने स्तर पर पूरी कोशिश करती है और नशे पर नियंत्रण के लिए जो भी संभव कदम होंगे, वे उठाए जाएंगे। उनका लक्ष्य है कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button