ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

-दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा हुआ प्रस्थान

दुर्ग/ सावन माह की पवित्रता और आस्था के साथ आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की यात्रा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर अलका बाघमार तथा नगर निगम सभापति श्याम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया।

यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं को पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। स्टेशन परिसर “बोल बम”, “हर हर महादेव” जैसे जयघोषों से गूंज उठा।

महापौर अल्का बाघमार ने कहा कि- मैं स्वयं स्टेशन पहुँचकर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

साथ ही महापौर अलका बाघमार कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं न केवल हमारी आस्था को प्रबल करती हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ करती हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा धाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि सामूहिक एकता,अनुशासन और संस्कृति का भी प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति भावना का संचार करते हैं।

यह यात्रा हमारी श्रद्धा, संस्कृति और सामूहिक आस्था का प्रतीक है। बाबा भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय करें।श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह जत्था विशेष रेलगाड़ी से देवघर के लिए रवाना हुआ, जहां भक्तजन बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button