ब्रेकिंग
उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार
दुर्ग

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व दुर्ग रेंज में रेलवे सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक, सीसीटीवी और साइबर निगरानी बढ़ाने पर जोर

दुर्ग। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन परिसरों की सुरक्षा को सशक्त और दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सभागार में एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने की।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, कमांडेंट आरपीएफ रमन कुमार, पुलिस अधीक्षक जीआरपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल (ऑनलाइन) सहित अन्य अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम और स्टेशन परिसरों में उभरती साइबर चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने स्पष्ट कहा कि रेलवे सुरक्षा आम नागरिकों के विश्वास से जुड़ा मामला है और जीआरपी, आरपीएफ एवं जिला पुलिस के समन्वय से ही हम किसी भी संभावित खतरे से निपट सकते हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्म, पुल, पार्किंग स्थल एवं प्रवेश-निकास द्वारों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने रेलवे सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपराध नियंत्रण, मानव एवं मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम, और स्टेशन परिसरों में साइबर मॉनिटरिंग को सुदृढ़ करने हेतु कई व्यवहारिक सुझाव दिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए संयुक्त अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही रेलवे में लगे फ्री वाई-फाई नेटवर्क के दुरुपयोग को रोकने के लिए साइबर निगरानी को बढ़ाया जाएगा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इस बैठक में डीएसपी पनिक राम कुजूर, डीएसपी शिल्पा साहू, प्रभारी आरपीएफ दुर्ग मनीष कुमार, प्रभारी आरपीएफ भिलाई-3 संजीव कुमार सिन्हा, उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय, प्रभारी जीआरपी बालोद टी.एस. ध्रुव, उप निरीक्षक राजकुमार प्रधान, स.उ.नि. हेमंत कुमार त्रिपाठी एवं पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button