ब्रेकिंग
755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी, CM साय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार राज्यपाल रमेन डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम 18 से 20 जून तक दुर्ग निगम में लगेगा तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलान... गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित अधोसंरचना एवं आर्थिक विकास की ओर प्रदेश तेजी से अग्रसर - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह निविदा शर्तों के उल्लंघन पर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट छत्तीसगढ़ में पीएमजीएसवाय की उच्च स्तरीय समीक्षा छत्तीसगढ़ में शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर, भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना की पहल का स्वागत
छत्तीसगढ़

अल्प्राजोलम टैबलेट बिक्री के ऑनलाइन पेमेंट का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

दुर्ग |  चौकी अंजोरा पुलिस ने 7,200 नग प्रतिबंधित नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट की बिक्री से जुड़ी रकम ऑनलाइन प्राप्त करने वाले आरोपी मनीष कुमावत (28), निवासी नालासोपारा ईस्ट, पालघर, महाराष्ट्र को मुंबई से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और बैंक पासबुक जब्त की गई है।

यह कार्रवाई 23 जनवरी 2025 को मिली मुखबिर सूचना से जुड़े मामले में हुई, जब ग्राम महमरा के महमरा मोड़ पप्पू होटल के सामने से आरोपी अंकित सिंह राजपूत (28), निवासी चिखली, राजनांदगांव, के कब्जे से उसकी एक्टिवा की डिक्की में रखी 7,200 नग अल्प्राजोलम टैबलेट (कीमत ₹17,828) बरामद की गई थी। आरोपी को धारा 22, 8ए (सी), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पुलिस ने इंड-टू-इंड जांच करते हुए आरोपी को नशीली दवा सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि मुंबई स्थित कंपनी MAXTOUCH LIFE SCIENCE LLP के कर्मचारी जय राठौर और मनीष कुमावत ने सप्लाई में भूमिका निभाई थी। न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुंबई में कंपनी की तलाशी ली, लेकिन वहां दवा का भंडारण या विक्रय का साक्ष्य नहीं मिला।

आगे की पतासाजी में मनीष कुमावत को कंपनी से ही हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि आरोपी अंकित सिंह राजपूत को दवा की सप्लाई जय राठौर करता था और भुगतान उसके (मनीष) गूगल पे क्यूआर कोड से लिया जाता था, जिसके बदले उसे ₹2,000 कमीशन मिलता था।

पुलिस ने मनीष से उसका वनप्लस मोबाइल फोन (कीमत 20,000) और बैंक पासबुक जब्त कर 9 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया। फरार आरोपी जय राठौर की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो, सउनि विजय कुमार ठाकुर, प्रआर सुरेश रात्रे, आरक्षक सुमन मंडावी, औषधि निरीक्षक विष्णु साहू और खाद्य एवं औषधि प्रशासन, दुर्ग की टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button