ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
खेल

आईपीएल 2024: रिटेंशन लिस्ट में इन खिलाड़ियों को मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की 10 टीमों ने अपने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। चार कप्तानों को रिलीज कर दिया है। इनमें श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस शामिल हैं। आईपीएल के फैंस के लिए आज का दिन खास था, क्योंकि अब सारी अटकलें खत्म हो गई हैं कि कौन-कौन रिटेन होगा और किसे रिलीज किया जाएगा।

कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। सबसे कम 2 खिलाड़ी पंजाब किंग्स ने रिटेन किए हैं और सबसे ज्यादा 6-6 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन किए हैं। हेनरिक क्लासेन सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिनको 23 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया है।

IPL 2025 से पहले रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस – जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30) और तिलक वर्मा (8 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीसा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रविंद्र जडेजा (18 करोड़) और एमएस धोनी (4 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरन हेटमायर (11 करोड़) और संदीप शर्मा (4 करोड़)

आरसीबी – विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (5 करोड़)

पंजाब किंग्स – शशांक सिंह (5.50 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, और अभिषेक पोरेल

लखनऊ सुपर जायंट्स – निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बदोनी और मोहसिन खान

कोलकाता नाइट राइडर्स – सुनील नारायण, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह और हर्षित राणा

सनराइजर्स हैदराबाद – हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), नीतीश रेड्डी (6 करोड़) और ट्रेविस हेड (14 करोड़)

गुजरात टाइटन्स – शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button