ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही: शराब विक्रय के लिए शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही में शराब विक्रय के लिये शराब परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 39 पौव्वा देशी मसाला शराब और सुजुकी ऐक्सेस स्कुटी 125 क्रमांक सीजी 07 सीएन 9694 जप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में, अति.पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही थी।

मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुजुकी ऐक्सेस स्कुटी 125 क्रमांक सीजी 07 सीएन 9694 के ढिक्की में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री हेतु टंकी मरोदा से उतई की ओर जा रहा है।

सूचना पर हमराह स्टाफ, गवाहन के रवाना होकर टंकी मरोदा नेवई के दुर्ग से उतई मेन रोड पर नाका बंदी कर मुखबिर के बताये वाहन सुजुकी ऐक्सेस स्कुटी 125 क्रमांक सीजी 07 सीएन 9694 आते देखकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

आरोपी के कब्जे से स्कुटी के ढिक्की में रखे 39 नग देशी मसाला शराब मिलने पर गवाहों के समक्ष उक्त शराब एवं स्कुटी को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और गिरफ्तारी उपरांत आरोपी का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम शुभम साहू उर्फ शुभम सागरवंशी है, जो कि केम्प01 प्रगति नगर जलेबी चौक भाई किराना दुकान के पास थाना छावनी जिला दुर्ग का निवासी है।

जप्त की गई संपत्ति में 39 नग देशी मसाला शराब कीमती 4290 रू और वाहन सुजुकी ऐक्सेस स्कुटी 125 क्रमांक सीजी 07 सीएन 9694 कीमती 50,000/-रू शामिल है, जिसकी कुल कीमत 54290/- रूपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button