ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
भिलाई

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

भिलाई । भिलाई में एक दुखद घटना में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना सुपेला अण्डरपास के बगल में पोल नंबर 859/18 के पास हुई। दोनों के शवों को जीआरपी थाने की पुलिस ने बरामद किया और पंचनामा के बाद दोनों के शव को ममर्चुरी में रखवाया गया।

मृतक युवती की पहचान राजीव नगर जोन-2 बीएमवाय चरोदा निवासी श्रेया फर्नांडीज पिता विल्सन फर्नांडीज (26 साल) के रूप में हुई है। वहीं मृतक युवक की पहचान राहुल कुमार सिंह पिता वीर सिंह (30 साल) निवासी ब्लाक 10, रुम नं 18 सड़क 11 हास्पिटल सेक्टर भिलाई के रूप में हुई है।

युवती के परिजनों के अनुसार, श्रेया फर्नांडीज 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे चरोदा से स्कूटी निकली थी। वह सुपेला में किसी मोबाइल शॉप में काम करती थी। परिजनों ने बताया कि घर पर क्रिसमस सेलीब्रेशन रखा गया था और देर शाम उसे फोन किया तो आने की बात की।

इसके बाद दोबारा फोन करने पर उसका स्विच ऑफ आने लगा। इसके बाद सुबह श्रेया की मौत की खबर मिली। परिजनों ने यह भी बताया कि श्रेया की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। परिजनों ने श्रेया की पसंद के लड़के से ही शादी तय की थी।

बताया जा रहा है कि श्रेया पहले चरोदा के ही रुद्रा मोबाइल में काम करती थी। पिछले दो-तीन महीने से सुपेला में किसी मोबाइल शॉप में काम करना शुरू किया। दोनों के बीच कब से प्रेम संबंध था और एक साथ मौत को गले लगाने की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button