ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

नव निर्वाचित महापौर को छत्तीसगढ़ मंच ने दी बधाई

दुर्ग। नगर निगम का कार्य शहर का समुचित विकास कार्य, मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के अलावा शहर में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना होता है। इसी उद्देश्य को लेकर छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग ने शहर की नव निर्वाचित महापौर  अल्का बाघमार को बधाई देते हुए दुर्ग आइडल आयोजित करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष गुलाब चौहान एवं अनिल शर्मा ने महापौर निवास में मिलकर महापौर  अल्का बाघमार को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया एवं बधाई दी ।

तथा शहर में गीत संगीत को बढ़ावा देने दुर्ग आइडल/ गायन प्रतियोगिता / आयोजित करवाने की मांग की । जिस पर महापौर ने आश्वासन दिया। विदित हो कि इसके पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर के कार्यकाल में दुर्ग आइडल का सफलता पूर्वक आयोजन नगर निगम द्वारा किया जा चुका है। जिससे शहर की कई प्रतिभाओं को अवसर एवं बेहतरीन मंच प्रदान हुआ था। जिससे कई प्रतिभाएं उभरकर सामने आई थीं। करोना काल के बाद से उक्त आयोजन बंद है।

मांग करने वालों में छत्तीसगढ़ मंच के संरक्षक चंद्रिका दत्त चंद्राकर,रमन सिंह,सहसचिव ललित वर्मा,संजय खंडेलवाल, सदस्य अजय साहू,त्रिलोक सोनी, युनुस चौहान, हरीश सोनी, जवाहर सिंह राजपूत, गुरमीत सिंग भाटिया,बाबू भाई, दिलीप सिंग शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button