ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास हेतु प्रशासनिक तैयारियां

रायपुर | प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के आगामी 30 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोहभट्टा प्रवास के दौरान तमाम प्रशासनिक तैयारियों की आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक में समीक्षा की। बैठक में डीजीपी  अरूण देव गौतम और ऊर्जा विभाग के सचिव  रोहित यादव मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंच, बैठक व्यवस्था, चिकित्सा, विद्युत, हेलीपेड, सुरक्षा, संचार, प्रेस-मीडिया से संबंधित व्यवस्थाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस बैठक में संभागायुक्त रायपुर एवं बिलासपुर, कलेक्टर रायपुर एवं बिलासपुर सहित एन.टी.पी.सी., लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गृह, सामान्य प्रशासन, जनसम्पर्क, ऊर्जा, एयरपोर्ट, नगर सेना, अग्निश्मन सेवाएं एवं बीएसएनएल के अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button