ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप केस: CBI ने 4 राज्यों में 60 जगहों पर मारी छापेमारी, पूर्व CM भूपेश बघेल के घर भी रेड

महादेव सट्टा ऐप केस में CBI ने बुधवार को दिल्ली, भोपाल, कोलकाता समेत 4 राज्यों में 60 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की। गुरुवार को CBI की टीम ने राजनांदगांव में ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर पर भी छापा मारा। ASP पर आरोप है कि उन्होंने बड़े अधिकारियों तक सट्टा से जुड़ी रकम पहुंचाई थी। CBI की टीम ने वहां से 3 मोबाइल फोन और कुछ अहम दस्तावेज़ भी बरामद किए।

CBI की कार्रवाई के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित करार दिया। उनका कहना था कि PM मोदी के भाषण का कंटेंट बनाने के लिए ही यह छापेमारी की गई है। वहीं, CBI अधिकारियों ने पंडित प्रदीप मिश्रा से भी सौरभ चंद्राकर के साथ उनके कनेक्शन के बारे में पूछताछ की।

पूर्व CM भूपेश बघेल के घर से रेड के दौरान CBI की टीम ने 3 गाड़ियों में डिजिटल और कागजी दस्तावेजों को लाल कपड़े में बांधकर ले जाया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और गाड़ियों को रोकने की कोशिश की। विधायक देवेंद्र यादव के घर से भी प्रदर्शन के बीच CBI की गाड़ियां निकलीं।

CBI की 10 से ज्यादा टीमों ने रायपुर, दुर्ग और भिलाई में भी कार्रवाई की। इसमें भूपेश बघेल, उनके 2 OSD आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उनकी पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया, रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, और 4 IPS अधिकारियों के घरों पर भी रेड की गई। CBI की यह बड़ी कार्रवाई महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सट्टा रैकेट के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button