ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

तीन तलाक देने वाले आरोपी को पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार

दुर्ग | प्रार्थिया रेशमा फातिमा पति मोहम्मद रईस खोखर 24 वर्ष, कसारीडीह, प‌द्मनाभपुर व्दारा थाना प‌द्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसका विवाह कसारीडीह निवासी मोहम्मद रईस के साथ 16.11.2023 को मुस्लिम रिती रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई थी। प्रार्थिया की मां ने विवाह में दुल्हे मोहम्मद रईस को 107786/- रूपये सलामी के रूप में सोना-चांदी के जेवरात एवं अन्य मंहगी सामग्री दिए थे।

निकाह के पश्चात् प्रार्थिया नागपुर महाराष्ट्र से कसारीडीह आ गई और अपने पति के साथ रहने लगी। विवाह के कुछ दिन पश्चात् पति का व्यवहार प्रार्थिया के प्रति बदल गया और वे लोग बिना किसी कारण के प्रार्थिया से झगड़ा करने लगे ।

दिनांक 18.12.2024 को मोहम्मद रईस ने प्रार्थिया को तीन तलाक देकर किसी अन्य लड़की से विवाह कर लिया। प्रार्थिया रेशमा फातिमा की रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में अप.क. 103/2025, धारा 115 (2) बीएनएस व मुस्लिम विवाह अनुच्छेद अधिनियम की धारा 4 के अन्तर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण के कायमी की जानकारी प्राप्त होने पर आरोपी मोहम्मद रईस अपने निवास से फरार हो गया, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी के भोपाल में छिपकर रहने की सूचना मिलने पर टीम को भोपाल रवाना कर आरोपी को टी.पी. नगर भोपाल से पकड़ा गया। आरोपी व्दारा जुर्म स्वीकार करने पर इसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

आरोपी

  • मोहम्मद रईस खोखर पिता मोहम्मद अकरम खोखर 29 वर्ष रजा फायर वर्क्स के पास कसारीडीह, थाना पद्मनाभपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button