गंज मंडी सिकोला भाटा मोहन नगर में गांजा बिक्री के लिए घूम रहे 03 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | तीन व्यक्ति गंज सब्जी मंडी सिकोला भाठा दुर्ग में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे है । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी संजय उके ,
अमित गजभिये , संजय साहू को पकड़ा जाकर इनके कब्जे से एक नीला कलर के पालीथीन के अंदर रखे मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 3.28 किलो ग्राम कीमती करीबन 24000 रूपये एवं बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 400 रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 24400 रूपये विधिवत जप्त कर थाना मोहन
नगर के अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 20(ख), 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट में गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक केशव राम कोसले थाना प्रभारी थाना मोहन नगर , उप निरीक्षक पारस सिह ठाकुर एवं थाना स्टाफ मोहन नगर की भूमिका उल्लेखनीय रही।
गिरफ्तार आरोपी-
1- संजय उके 45 वर्ष सद्भावना चौक मोहन नगर
2- अमित गजभिये 36 वर्ष, सद्भावना चौक मोहन नगर
3- संजय साहू 30 वर्ष शंकर नगर राजनांदगांव














