ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

रिश्वतखोरी का खेल खत्म! PWD इंजीनियर 2 लाख लेते ACB के हत्थे चढ़ा

जगदलपुर, । बस्तर में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने PWD विद्युत यांत्रिकी डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार को दो लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार के लंबित बिल भुगतान के एवज में इंजीनियर अजय कुमार लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। तंग आकर पीड़ित ठेकेदार ने एसीबी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और सटीक योजना के तहत साकेत कॉलोनी स्थित अजय कुमार के बंगले पर उसे घूस लेते वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से पूरे ₹2 लाख नकद जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तारी के बाद बीमार पड़ा अभियंता

गिरफ्तारी के समय अजय कुमार की सांसें फूलने लगीं, और उसने बीमार होने का बहाना करते हुए अस्पताल ले जाने की मांग की। एसीबी की टीम ने उसे तत्काल जिला महारानी अस्पताल, जगदलपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे आराम करने की सलाह दी। इसके बाद अस्पताल से ही उसे कोर्ट में पेश किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button