ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़: 566 पौवा देशी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

जामुल |  जामुल थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विरेन्द्र सिंह (उम्र 58 वर्ष) कैलाश नगर साप्ताहिक बाजार के पास रहता है और वहीं अपने मकान के पास से शराब बेच रहा था।

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विरेन्द्र सिंह अवैध शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड कंट्रोल यूनिट) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से कुल 566 पौवा देशी शराब जब्त की गई। इनमें 391 नग शोले देशी मसाला, 98 नग शोले देशी प्लेन और 77 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की शामिल हैं। जब्त शराब की कुल कीमत ₹59,330 आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में जामुल थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, एएसआई केसेंद्र चौहान, आरक्षक महफूज खान, तिरथ बंजारे, रूपनारायण बाजपेयी, अतुल यादव और एसीसीयू की टीम का विशेष योगदान रहा।

पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button