ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

खाद्य सुरक्षा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 19 दुकानों से वसूले 3.10 लाख रुपए

सरगुजा | खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन करने पर सरगुजा जिले के 19 खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करते हुए कुल 3 लाख 10 हजार रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा इन प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में नमूने अमानक एवं मिथ्याछाप पाए जाने पर प्रकरणों को विवेचना और सुनवाई उपरांत सभी 19 फर्मों को अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

जिन प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया उनमें प्रमुख रूप से शिवम डेली नीड्स, न्यू बस स्टैण्ड, अंबिकापुर, नवीन किराना स्टोर, एमजी रोड, अंबिकापुर, मोनिका केरकेट्टा, ग्राम सिलसिला, आनन्द किराना स्टोर, महामाया रोड, अंबिकापुर, शीतल रेस्टोरेंट, लखनपुर, एसबी बाजार, बनारस रोड, अंबिकापुर, पंचशील स्वीट्स,

देवीगंज रोड, अंबिकापुर, बीकानेर नमकीन भण्डार, अंबिकापुर, आयुषी स्वीट्स, गांधी नगर, अंबिकापुर सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने वाले प्रतिष्ठानों पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button