ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
कोरबा

चूहे मारने के लिए रखा जहरीला टमाटर पति की चूक से बन गई चटनी, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम बिंझरा में एक घटना घटित हो गई जिसमें टमाटर की जहरीली चटनी खाने के बाद महिला की मौत हो गई।
दरअसल,एक बहुत बड़े धोखे में यह जानलेवा घटना घटित हुई।

चूहा मारने के लिए दवा डाले टमाटर की चटनी खाने से महिला की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उस टमाटर को महिला के पति ने गलती से गिरा समझकर उपर टोकरी में रख दिया था।

मामला कटघोरा थाना इलाके का है।
ग्राम बिंझरा निवासी मजदूर कार्तिक राम को मोबाइल के जरिये जानकारी मिली कि उसकी पत्नी बसंती की हालत खराब है और उल्टी-दस्त कर रही है।

जब मौके पर पहुंचा तो उसे बताया गया कि कुछ देर पहले ही बसंती ने टमाटर की चटनी खाई थी और इसके बाद ही तबियत बिगड़ी। बसंती को तुरंत जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल चौकी के प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि, परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की डायरी अग्रिम जांच हेतु संबंधित थाने को भेजी जाएगी।
पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में कार्तिक राम ने बताया कि, चूहों से परेशान होकर बसंती ने टमाटर में इंजेक्शन के जरिए जहर डाला था। चूहे मारने की दवा डालने के बाद टमाटर को नीचे रखकर वह गांव के पास जंगल में पत्ते तोड़ने चली गई थी।

इस बीच जब कार्तिक ने घर पर नीचे गिरा टमाटर देखा तो उसे लगा कि, टमाटर गलती से नीचे गिरा है, और उसने अनजाने में दवा भरे टमाटर को वापस टोकरी में रख दिया। इसके बाद वह मजदूरी करने निकल गया।

इधर बसंती जंगल से घर लौटी तो उसने टमाटर की चटनी बनाई। अनजाने में टोकरी में रखा वही टमाटर बसंती के हाथ लगा जिसमें चूहा मार दवा डाली हुई थी और जिसे पति ने धोखे से वहां रख दिया था। जहरीली चटनी खाकर उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

बसंती की मौत से दो बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया है। परिजनों सहित ग्राम वासियों में हैरतमिश्रित शोक व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button