ब्रेकिंग
हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
छत्तीसगढ़

शादी से इनकार पर बवाल: युवती ने नाबालिग प्रेमी पर शोषण का आरोप लगाया, 50 लाख रुपये की मांग

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवती और 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। जानकारी के मुताबिक युवती ने पहले नाबालिग से दोस्ती की और दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। बाद में जब युवती ने शादी की बात रखी तो लड़का पीछे हट गया। इससे नाराज होकर युवती ने 50 लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज करा दी।

युवती ने अपनी शिकायत रायपुर महिला आयोग में भी दी थी। उसका कहना था कि उसे लड़के की वास्तविक उम्र का पता नहीं था। हालांकि, नाबालिग के माता-पिता ने आयोग में जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और स्कूल दस्तावेज पेश कर यह साबित किया कि लड़का सिर्फ 17 साल का है। इसके बाद महिला आयोग ने यह मामला बाल संरक्षण आयोग को भेज दिया।

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने स्पष्ट किया कि चूंकि लड़का नाबालिग है, इसलिए यह मामला महिला आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उन्होंने युवतियों को सलाह दी कि वे अपने से छोटे या नाबालिग लड़कों के साथ अवैध संबंधों से बचें।

जांच में सामने आया कि युवती ने शादी के लिए दबाव डाला और मांग पूरी न होने पर 50 लाख रुपये की रकम मांगी। नाबालिग के माता-पिता ने बाल संरक्षण आयोग में युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब बाल संरक्षण आयोग इस पूरे मामले की अगली कानूनी कार्रवाई करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button