ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

अब सेकंड हैंड गाड़ी खरीदना पड़ेगा महंगा, सरकार ने लगाया 1% टैक्स

रायपुर | छत्तीसगढ़ में अब पुरानी गाड़ियों की खरीदी-बिक्री पर अतिरिक्त टैक्स देना होगा। राज्य सरकार ने एक नया प्रावधान लागू किया है, जिसके तहत सेकंड हैंड वाहनों पर शोरूम कीमत का 1 प्रतिशत टैक्स अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम दोपहिया, चारपहिया, ट्रक, बस और अन्य सभी वाहनों पर लागू होगा।

बिना टैक्स चुकाए नहीं होगा नामांतरण

परिवहन विभाग ने अपने ऑनलाइन सिस्टम में यह व्यवस्था लागू कर दी है। अब किसी भी वाहन का नामांतरण तभी संभव होगा, जब खरीदार 1% टैक्स अदा करेगा। उदाहरण के तौर पर, 10 लाख की गाड़ी पर 10 हजार और 20 लाख की गाड़ी पर 20 हजार रुपए टैक्स देना होगा।

पुराना वाहन भी नहीं मिलेगा सस्ता

नया टैक्स वाहन की मौजूदा बाजार कीमत पर नहीं, बल्कि उसकी मूल शोरूम कीमत पर आधारित होगा। यानी गाड़ी 10 साल पुरानी क्यों न हो, टैक्स उसी दर से लिया जाएगा, जितनी उसकी कीमत खरीद के समय थी। इतना ही नहीं, अगर एक वाहन कई बार बिके, तो हर बार ट्रांसफर से पहले टैक्स देना अनिवार्य होगा।

दिल्ली से लाई जाने वाली लग्जरी गाड़ियों का कारोबार प्रभावित

राज्य में बड़ी संख्या में दिल्ली से पुराने लग्जरी वाहन लाकर री-रजिस्ट्रेशन करवाने और बेचने का चलन बढ़ा था। लेकिन अब नए टैक्स प्रावधान से इस कारोबार पर रोक लगने की संभावना है। दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों के चलने पर पाबंदी है, वहीं छत्तीसगढ़ में ऐसे वाहन दोबारा पंजीकृत कर चलाए जा सकते हैं। अब 50 लाख से 1 करोड़ तक की इन गाड़ियों पर 1% टैक्स से खर्च में बड़ी बढ़ोतरी होगी।

हर साल डेढ़ लाख पुराने वाहनों की बिक्री

आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में हर साल करीब 1.5 लाख सेकंड हैंड वाहनों की खरीदी-बिक्री होती है। इनमें लगभग 55% दोपहिया, 25% कारें, और 20% भारी वाणिज्यिक वाहन शामिल हैं। परिवहन विभाग का मानना है कि इस नियम से सरकारी राजस्व में इजाफा होगा और वाहन लेन-देन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

आम खरीदारों पर बढ़ेगा असर

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम सरकार के राजस्व के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ेगा। सेकंड हैंड बाइक या कार खरीदने वालों को अब अतिरिक्त टैक्स देना पड़ेगा, जिससे पुरानी गाड़ियां पहले की तुलना में महंगी हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button