ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
छत्तीसगढ़

आरकेएम प्लांट हादसा: जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई शुरू

सक्ती। आरकेएम पॉवर प्लांट में मंगलवार शाम को हुए हादसे ने उद्योग और श्रमिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसा तब हुआ जब प्लांट के बॉयलर की मरम्मत के दौरान मजदूरों से भरी लिफ्ट टूटकर गिर गई। इस दुर्घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने इस घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए प्लांट के मालिक और प्रबंधन से जुड़े 8 अधिकारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। इस सूची में शामिल हैं:

कंपनी के ओनर/डायरेक्टर डॉ. अंडल अरमुगम

  • डायरेक्टर टीएम सिंगरवेल
  • प्लांट हेड एवं एडिशनल डायरेक्टर
  • फैक्ट्री मैनेजर सम्मुख राव
  • बॉयलर एवं टर्बाइन मेंटेनेंस हेड कमलेश कुमार अग्रवाल
  • सेफ्टी ऑफिसर मनोज राउत
  • पी एंड एम मेंटेनेंस अधिकारी वेसलीमणि

लिफ्ट इंजीनियर कृष्णा गौरव

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। डभरा एसडीएम की टीम को 30 दिनों के भीतर पूरी घटना की जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश देने को कहा गया है।

पुलिस और प्रशासन के अनुसार, प्लांट प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी और कर्मचारियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करना हादसे की मुख्य वजह रही। मृतक मजदूरों के परिजन और स्थानीय लोग हादसे के बाद गुस्से और दुख में हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे औद्योगिक हादसों को रोकने के लिए सख्त सुरक्षा नियमों का पालन, नियमित निरीक्षण और कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button