ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर जिले के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रस्तुतीकरण

संवाददाता, सौरभ साहू:-

सूरजपुर : दिनांक 13 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के आदेशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के लिए जोन स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी,पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान नाटिका प्रतियोगिताओं का आयोजन शा.बहु.उ.मा.वि.अंबिकापुर जिला सरगुजा में संपन्न हुआ जिसमें सूरजपुर जिले के चार विद्यार्थियों का बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ के 9 जोन के प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जयपुर में 12 सितंबर 2025 से 15 सितंबर 2025 तक संचालित है।इस वर्ष इस कार्यक्रम का विषय विकसित और आत्मनिर्भर भारत है, |

जिसके अंतर्गत सात उप विषय सतत कृषि,अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प,हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता एवं जल संरक्षण और प्रबंधन है। इस प्रतियोगिता में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के छात्र अविनाश सिंह( कक्षा 12वीं) और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारवां की छात्रा गीता सिंह (कक्षा 12वीं) का स्वास्थ्य और स्वच्छता पर प्रादर्श बनाने के लिए,नवल साय(कक्षा 10वीं) का सतत कृषि के लिए प्रादर्श बनाने एवं सेजेस जयनगर के छात्र मोहम्मद आसिफ अंसारी (कक्षा 8 वीं )का उभरती हुई|

प्रौद्योगिकियां के लिए प्रादर्श बनाकर प्रस्तुति दी जा रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए विचारों को तलाशने और विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। यह मेला विकसित भारत तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर केंद्रित है जिसका लक्ष्य छात्रों को रचनात्मक सोच संचार कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, डीएमसी मनोज कुमार साहू, सहायक संचालक रविंद्र सिंह देव, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के प्राचार्य पी सी सोनी,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कारवां के प्राचार्य मीरा सिंह, सेजेस जयनगर के प्राचार्य वीरेंद्र जायसवाल, गाइड टीचर गोपाल सिंह,डॉ.निशा सिंह, फिजा सदफ एवं यशोदा पैकरा ने चयनित हुए चारों छात्रों को जिले की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button