ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

नेवई थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 30 चोरी की साइकिलें बरामद

दुर्ग। थाना नेवई पुलिस ने साइकिल चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 30 चोरी की गई साइकिलें जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 9 हजार रुपये बताई जा रही है।

प्रार्थी नीरज आडिल निवासी मिनी माता पारा नेवई जो दिनांक 14/11/2025 को मजदूरी काम करने भिलाई नगर क्षेत्र गया था, वापस आते समय सामान खरीदने के लिये यह अपनी टॉरनेटो सायकल को मैत्री गार्डन के सामने टंकी मरोदा में दोपहर करीबन 02/00बजे खडी किया था सामान खरीदकर वापस करीबन 14/30 बजे आया तो देखा कि इसकी टॉरनेटो सायकल फिरोजी कलर का जिसका फ्रेम नं Y23J 9096 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 4000 रूपये खडी स्थान पर नही था जिसे कोई अज्ञात चोर इसकी सायकल को चोरी कर ले गया है उपरोक्त घटना के संबंध में प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना नेवई में दिनांक 16/11/2025 को अपराध क्रमांक 366/25 धारा 303(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना क्रम में माल मुल्जिम की पता तलाश के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेही अजय विश्व कर्मा उर्फ जय तथा  डोमन यादव को मैत्री बाग गार्डन के पास थाना स्टाफ एवं एसीसीयू टीम के सहयोग से पकड़ा जाकर पूछताछ की गई, जो नेवई क्षेत्र एवं अन्य थाना क्षेत्रो से घूम घूम कर सायकल चोरी कना स्वीकार किये।

आरोपियो की निशानदेही पर बैकुंठधाम मंदिर जाने वाले रोड पर कचरा डम्प  के सामने उपरोक्त् चोरी की सायकलो को छिपाकर रखे आरोपी जय उर्फ अजय विश्वैकर्मा से 16 नग एवं आरोपी डोमन यादव से 14 नग विभिन्नन माडलो के विभिन्नो स्थासनो से चुराये गये पुरानी सायकल कुल 30 सायकल जुमला कीमती करीबन 1 लाख 9 हजार को विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई उनि कमल सिंह सेंगर सउनि निगम पात्रे, प्र.आर. 1557 नंदलाल सिंह आर. 1595 शाहबाज खान 1603 रवि बिसाई  एवं एसीसीयू टीम का योगदान उल्लेखनीय रहा ।

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. अजय विश्ववकर्मा उर्फ जय उम्र 22 वर्ष हाउसिंग बोर्ड छावनी
  2. डोमन यादव उम्र 19 साल पता श्रमिक नगर थाना जामुल जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button