ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन: 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार, महंगाई भत्ता व अन्य मांगों को लेकर फेडरेशन का ऐलान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक तीन दिवसीय निश्चितकालीन काम बंद–कलम बंद हड़ताल की घोषणा की है। फेडरेशन ने इसे मोदी की गारंटी को पूरा कराने की तीसरी चरण की लड़ाई” बताया है।

क्या हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें?

फेडरेशन ने कहा कि—

  • प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र की तिथि से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) नहीं मिल रही है, जिससे वे लगातार आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।
  • केंद्र के मुकाबले छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अब भी 3% DA पीछे हैं।
  • अन्य भाजपा शासित राज्यों ने जुलाई 2025 से केंद्र के समान DA लागू कर दिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में अब तक आदेश जारी नहीं हुआ।
  • चार स्तरीय वेतनमान, गृहभाड़ा भत्ता (HRA) का पुनरीक्षण, तथा अन्य भत्तों पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया।
  • अनियमित एवं संविदा कर्मचारियों को 100 दिनों में नियमित करने का वादा किया गया था, लेकिन उस पर भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।

फेडरेशन ने कहा कि प्रदेश बनने के 25 साल बाद भी कर्मचारी आर्थिक रूप से पिछड़ रहे हैं। यूपी जैसे बड़े राज्य में कर्मचारियों को 58% DA, बोनस और पेंशनर्स को DR दिया जा चुका है।

फेडरेशन की महत्वपूर्ण बैठक

इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए फेडरेशन से संबद्ध सभी संगठन और पदाधिकारियों की बैठक 13 दिसंबर 2025, शनिवार दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभागार, दुर्ग में आयोजित की गई है।

कर्मचारियों से अपील

फेडरेशन ने सभी कर्मचारी साथियों से तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है और कहा है कि—
इंकलाब जिंदाबाद… छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिंदाबाद…”

फेडरेशन के प्रतिनिधि

राजेश चटर्जी (संयोजक),विजय लहरे (महामंत्री एवं जिला संयोजक),प्रदीप सिंह चौहान ‘बाबा भाई’ (प्रांतीय उपाध्यक्ष),मनीष तिवारी (संभागीय अध्यक्ष, GST कर्मचारी संघ), भानु प्रताप यादव (जिलाध्यक्ष, तृतीय वर्ग संघ एवं मीडिया प्रभारी),शिव दयाल घृतलहरे (सचिव),तथा अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह घोषणा जारी की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button