ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़ का आयोजन

  • मंच संचालन करते हुए दुर्ग जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने सभी पत्रकार भाइयों की उपस्थिति पर दिया धन्यवाद

दुर्ग। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग के तत्वावधान में आज प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर की महापौर अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं विशेष अतिथि के रूप में विनोद साहू राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, विजय मोदी प्रदेश उपाध्यक्ष गुजरात तथा छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता एवं छालीवुड के मशहूर खलनायक मनमोहन ठाकुर मंचासीन रहे।

इस अवसर पर प्रदेश एवं विभिन्न जिलों से लगभग 250 पत्रकार भाइयों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरा कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच संचालन दुर्ग जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने किया तथा उन्होंने सभी पत्रकार साथियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत द्वारा सभी अतिथियों को मोमेंटो एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में बिलासपुर, अंबिकापुर, रायपुर, मुंगेली, बेमेतरा, नवागढ़, अहिवारा, खैरागढ़, गुण्डरदेही, बालोद, नांदगांव, कोरबा, सूरजपूर,  कर्वधा, रायपुर एवं दुर्ग जिले के पत्रकारों ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि महापौर अलका बाघमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, जिससे पत्रकार भाइयों में आपसी एकता, संवाद और सहयोग की भावना मजबूत बनी रहे। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकार साथियों ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button