ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
धमतरी

दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, चालक फरार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई। इधर सूचना मिलते ही पुलीस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के बनरौद मोड़ के पास की बताई जा रही है। जहां धमतरी से नगरी के तरफ जा रहे बाईक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार दोनों सड़क किनारे दूर जा गिरे और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोनों मृतक युवक उड़ीसा के कुंदई थाना क्षेत्र महुआकोट गांव के रहने वाले बताए जा रहे है। इधर लोगों की सूचना पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही पुलीस ने मृतकों के परिजनों को सूचना भी दे दी है। वहीं पुलिस मौके से फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button