स्वच्छता अभियान: स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई कर जन जागरूकता रैली निकाली

स्वच्छता ही सेवा है , इस कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिंघनगढ़ में संस्था प्रमुख प्राचार्य ज्ञानसिंग ठाकुर एवं ए,के,गुप्ता -व्याख्याता एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर की साफ सफाई कर जन जागरूकता रैली निकाली गई,,, रैली के दौरान लोगों को स्वच्छता की महत्ता , स्वच्छता से स्वस्थ जीवन आदि की जानकारियां दी |

आसपास को साफ सुथरा रखने हेतु प्रेरित किया गया ,संस्था के अन्य व्याख्याता ने बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संपन्न कराकर स्वच्छता के प्रति सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही, इसी तरह ग्राम पंचायत ने भी स्वच्छता ही सेवा है,,के तहत शुद्ध पेयजल के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया, विभागीय निर्देशानुसार नारा लेखन,पोस्टर, पेंटिंग मेहदी प्रतियोगिता आदि गतिविधियां को शालेय स्तर पर संपन्न किया जा रहा है ,,उक्त जानकारी विमल गुप्ता ने दी।














