ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

मुक्तिधाम जीर्णोद्धार भूमिपूजन के अवसर पर विधायक व महापौर का पार्षद समेत स्थानीय लोगो ने किया आभार व्यक्त

दुर्ग | नगर पालिक निगम, दुर्ग वार्ड क्र.56 बघेरा में अधोसंरचना से मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य का लागत राशि रू. 46.84 लाख भूमि पूजन का विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभापति राजेश यादव,पार्षद वार्ड 56 बघेरा,कुमारी राकेश भारती साहू,पार्षद मनीष साहू संग मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया।शहर के बघेरा अधोसंरचना मद से बनाने वाले मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

मुक्तिधाम परिसर में शेड निर्माण,पेयजल तथा बैठक व्यवस्था दुरुस्त किया जायेगा।शोक सांत्वना देने हॉल बनाया जाएगा।गुरुवार को विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा भूमिपूजन के तहत वार्ड 56 के मुक्तिधाम का मुक्तिधाम में बाउंड्रीवॉल, बारिश के सीजन में किचड़ से बचने पेवर ब्लॉक, शवदाह गृह शेड रिपेयरिंग, शवदाह गृह के नए शेड निर्माण, शोक सभा के लिए सभागृह, शौचालय, बैठने के लिए चबूतरा, पेयजल व्यवस्था|

सहित अन्य निर्माण कार्य होंगे।इस दौरान सहायक अभियंता संजय ठाकुर,उपअभियंता विकास दमाहे,पूर्व पार्षद अरुण यादव, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं महिला बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बघेरा मुक्तिधाम के कायाकल्प के लिए विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन इस अवसर पर मुक्तिधाम जीर्णोद्धार भूमिपूजन के दौरान विधायक एवं महापौर का पार्षद स्थानीय लोगो ने आभार व्यक्त किया।विधायक गजेंद्र यादव के प्रयासों से शहर के मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button