ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

स्टेशन पर अवैध वेंडर्स की धरपकड़, पांच गिरफ्तार

दुर्ग। स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से कार्य कर रहे 5 वेंडर को स्टेशन पर औचक निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया है। रेलवे प्रशासन को अनाधिकृत वेडिंग की शिकायत समय-समय पर मिल रही थी।

इस संदर्भ में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश में मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा गाड़ियों तथा प्रमुख स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडर की रोकथाम के लिए जांच अभियान चलाया गया था। दुर्ग स्टेशन पर अवैध रूप से कार्य कर रहे वेंडर पर कार्रवाई की गई है।

वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह के नेतृत्व में दुर्ग स्टेशन में चलाए गए औचक खान-पांच जांच अभियान के दौरान पांच अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए।

जिन पर रेलवे नियमानुसार कार्रवाई की गई है। सभी कैटरिंग संचालकों को बिना प्लेटफार्म परमिट के प्लेटफार्म एवं गाड़ियों में खाद्य सामग्री नहीं बेचे जाने की सख्त हिदायत दी गई।

मंडल रेल प्रशासन द्वारा अनाधिकृत वेंडिंग को पूर्णता बंद करने के लिए कदम उठाए जा रहा है। आगे लगातार इसी तरह की कार्रवाई की जाती रहेगी। इस अभियान के दौरान वाणिज्य निरीक्षक,टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ स्टाफ भी मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button