ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

– भिलाई में बाइक चोरी का मामला, आरोपी के पास से 14 बाइक बरामद

दुर्ग | दुर्ग पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बाइक चोरी करने वाले ने बताया कि वो शराब और गांजा पीने का आदी है। साथ ही कुछ कर्ज भी हो गया था। इसलिए उसने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 बाइक जब्त की है।

दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि दुर्ग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आए दिन बाइक चोरी होने की शिकायत आ रही थी। मोहन नगर थाने में भी 29 अक्टूबर 2024 को सूर्यकांत चक्रधारी नाम के व्यक्ति ने बाइक CG 07 DT 5832 चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

दुर्ग एसपी ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने का निर्देश दिया और कहा की एसीसीयू और अलग-अलग थानों की पुलिस को मिलकर एक टीम तैयार करो और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया। एएसपी सुखनंदन राठौर और अभिषेक झा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

टीम को लीड दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने किया। टीम ने सबसे पहले जेल से छूटने वाले आरोपियों पर नजर रखी और कुछ से पूछताछ की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की धमधा नाका पुलिया के पास एक युवक चोरी की KTM बाइक CG 07 BD 5832 लिए खड़ा है और ग्राहक की तलाश कर रहा है।

एसीसीयू की टीम ने बिना देरी किए आरोपी को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कौशल साहू (35 साल) निवासी बांधा तालाब दुर्ग बताया। उसने जब्त की गई बाइक को चोरी करने की बात स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर आई।

14 बाइक चोरी करने की बात सुनते ही खड़े हुए कान

पुलिस ने कौशल साहू से थाने में कड़ाई से पूछताछ की तब उसने बताया कि उसने केवल केटीएम बाइक नहीं बल्कि अलग अलग थानों से 14 बाइक चोरी की है। उसने बताया कि पिछले दो तीन सालों से बाइक चोरी करता आ रहा है। उसने रायपुर, दुर्ग और भिलाई के अलग-अलग थानों से 6 बाइक चोरी की। इसी तरह दुर्ग जिला अस्पताल के स्टैंड से 7 बाइक और दुर्ग बस स्टैंड से 1 बाइक चोरी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button