ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नगपुरा के प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान का दौरा

दुर्ग  | प्रतिवर्ष की तरह पूरे छत्तीसगढ़ में भी बी एन वाय एस चिकित्सकों की टीम (इनिग्मा छत्तीसगढ़ ईकाई) व महावीर प्राकृतिक व योग विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय नगपुरा-दुर्ग छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस समारोह का आयोजन विभिन्न जिलों व जगहों पर कर रहे हैं जिसमें महावीर प्राकृतिक व योग विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय नगपुरा-दुर्ग में 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर व 21 नवम्बर 2024 में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया |

जिसमें छत्तीसगढ़ के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर के कुलपति, कुलसचिव एवं आयुष विभाग के संयुक्त संचालक शामिल हुए। योग चिकित्सा का लाभ लिया।

छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगा-रंग संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया योगा नेचरोपैथी के विभिन्न स्टॉल लगाए गए लोगों को स्वास्थ्य सुविधा संबंधित जानकारी प्रदान किया गया निशुल्क हेल्थ चैकअप का भी अर्जन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा आने वाला समय योग और नेचुरोपैथी का होगा पुरातन हमारी सनातन संस्कृति के अनुरूप पुरानी पद्धति से जो इलाज है वह फिर से बृहद रूप ले रहा है|

लोग पुनः योग की ओर लौट रहे हैं प्राकृतिक चिकित्सा की ओर लौट रहे हैं इस क्षेत्र में नए-नए संस्थान खुल रहे हैं जंगलों में भी चिकित्सा के नए आयाम खुल रहे हैं। इस फील्ड में शिक्षा हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को रोजगार की समस्या नहीं होगी अभी हाल ही में हमारी सरकार ने योग और नेचुरोपैथी में भर्तियां की है आने वाले समय में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद ते से विकास हो रहा है चाय व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो शिक्षा के क्षेत्र में हो क्या रोजगार के क्षेत्र में हो सभी क्षेत्र में तेज गति से विकास हुआ है बहुत ही कम समय में हमने घोषणा पत्र के बड़े-बड़े वादे पूर्ण किए हमारी सरकार लोगों के वन में खुशियां लाने का काम कर रही है इस सफल आयोजन के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाती है। प्राकृतिक चिकित्सा व्यक्ति को स्वस्थ वनशैली ने में सहायता करती है।

प्राकृतिक चिकित्सा की नींव स्वस्थ आहार, स्वच्छ ताजे पानी, धूप, व्यायाम और तनाव प्रबंधन के महत्व पर आधारित है।प्राकृतिक चिकित्सा का उद्देश्य व्यक्ति को अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की देखभाल करने, किसी भी बीमारी के लक्षणों को कम करने,

शरीर की उपचार क्षमता का समर्थन करने और शरीर को संतुलित करने के लिए शिक्षित करना है ताकि भविष्य में बीमारी होने की संभावना कम हो।साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुरा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने निरीक्षण किया एवं स्वास्थ्य संबंधी जायजा लिया। एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री  के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र नागपुरा में 20 लाख की लागत से बाउंड्री वॉल के लिए घोषणा किया गया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संयुक्त संचालक आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन माननीय डॉक्टर सुनील कुमार दास , उपकुलसचिव पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ माननीय डॉक्टर एस के चटर्जी , मैनेजिंग ट्रस्टी आरोग्यम नगपुरा दुर्ग गजराज पगारिया , संचालक महावीर प्राकृतिक एवं योग विज्ञान

चिकित्सा महाविद्यालय नगपुरा डॉ आरके श्रीवास्तव , प्राचार्य  पूनम दुबे , मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू  महामंत्री पुराण देशमुख, शिव निषाद , राजू ओमेश्वर यादव ,युवा मोर्चा अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख , महिला मोर्चा अध्यक्ष यामिनी हरमुख , नंदू निर्मलकर , चेतन साहू , घनश्याम पांडे , ओम सिंह , मनोज साहू , राजेश शर्मा , व समस्त छात्र-छात्र एवं सभी गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button