ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
छत्तीसगढ़

आकाश गंगा सुपेला में वाहन चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया, एक्टिवा और बाइक बरामद

भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को पकड़ा है। इसने आकाश गंगा सुपेला से वाहन चोरी किया था। भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास चोरी की बाइक बेचते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने इस चोर से  एक एक्टिवा और बाइक बरामद किया है। आरोपी के खलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। धारा 303(2), बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी निखिल खत्री निवासी सिंधी कालोनी स्टेशन रोड दुर्ग द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.09.2024 को आकाश गंगा सुपेला में खड़ी किया था। जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना सुपेला पुलिस द्वारा माल-मुल्जिम की पता तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन के सामने गौठान के पास चोरी की मोटर सायकल बिक्री हेतु ग्राहक तालाश रहा है।

सूचना प्राप्त होते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए प्रार्थी की वाहन एक्टिवा को आकाश गंगा सुपेला से चोरी करना बताया।

आरोपी को आज दिनांक 06.12.2024 को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रकाशचन्द्र तिवारी, मनीष अग्निहोत्री, एहफाज खान (चैकी स्मृतिनगर) आरक्षक सुरेन्द्र गिरी, अजीत सिंह, अजय देवांगन का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी:- सुमीत भोई पिता स्व. अजय भोई उम्र 23 साल निवासी बांसपारा नारायण किराना दुकान के पास न्यू बस स्टैण्ड के पीछे दुर्ग थाना मोहन नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button