ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

दुर्ग को मिलेगा नया भाजपा जिला अध्यक्ष, 5 जनवरी को होगा ऐलान, सुरेन्द्र कौशिक या कांतिलाल बोथरा बन सकते है जिला भाजपा के नए अध्यक्ष

दुर्ग। दुर्ग जिले की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कल, 5 जनवरी, को नया जिला अध्यक्ष मिलेगा। अध्यक्ष पद के लिए नाम की घोषणा दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय में की जाएगी। यह घोषणा प्रदेश भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिला चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सवन्नी और जिला चुनाव पर्यवेक्षक अनुराग सिंहदेव द्वारा सर्वसम्मति से की जाएगी।

कार्यकर्ताओं के बीच उत्सुकता और सस्पेंस बरकरार

भाजपा जिला अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। ओबीसी वर्ग से सुरेंद्र कौशिक (पूर्व महामंत्री) और सामान्य वर्ग से कांतिलाल बोथरा का नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आया है। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि इन दो नामों में से एक का चयन लगभग तय है।

दिल्ली हाईकमान से हुई सहमति

बताया जा रहा है कि दुर्ग जिले के अध्यक्ष पद के लिए नाम दिल्ली हाईकमान द्वारा पहले ही तय कर लिया गया है। चयनित नाम को बंद लिफाफे में रखकर कल जिला चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक के माध्यम से इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

पिछले महीने भर से जारी उठा-पटक

नए अध्यक्ष के चयन को लेकर दुर्ग भाजपा में बीते एक महीने से खींचतान चल रही थी। विभिन्न दावेदारों ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए जोरदार लॉबिंग की। कई नेताओं के नाम चर्चा में आए, लेकिन एक नाम पर सहमति नहीं बनने के कारण यह मामला दिल्ली हाईकमान तक पहुंचा।

घोषणा कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रण

अध्यक्ष पद के ऐलान के मौके पर जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। नए अध्यक्ष के चयन के साथ ही पार्टी संगठन में नए सिरे से कार्य शुरू होंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं और जिले के नेताओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह और उत्सुकता चरम पर है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी का नया नेतृत्व किस दिशा में संगठन को आगे बढ़ाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button