ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

निक्षय निरामया 100-दिवसीय अभियान और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर ओरिएंटेशन का आयोजन

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, डोंडी में आज निक्षय निरामया 100-दिवसीय अभियान और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पिरामल फाउंडेशन से गांधी फेलो अमन पाठक और पुजा कुमारी ने छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान, टीबी (तपेदिक) के लक्षणों और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, 100-दिवसीय अभियान की रूपरेखा और इसके महत्व को रेखांकित किया गया।

गांधी फेलोज़ ने बताया कि भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है और इसके लिए हर व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।

ओरिएंटेशन में सभी उपस्थित लोगों को टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने और अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में प्रांजल श्रीवास्तव (टीजीटी हिंदी), मनमोहन यादव (टीजीटी हिंदी), मोहित गौर (टीजीटी संस्कृत) समेत स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button