ब्रेकिंग
755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी, CM साय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार राज्यपाल रमेन डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम 18 से 20 जून तक दुर्ग निगम में लगेगा तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलान... गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित अधोसंरचना एवं आर्थिक विकास की ओर प्रदेश तेजी से अग्रसर - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह निविदा शर्तों के उल्लंघन पर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट छत्तीसगढ़ में पीएमजीएसवाय की उच्च स्तरीय समीक्षा छत्तीसगढ़ में शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर, भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना की पहल का स्वागत
दुर्ग

ब्लड सेंटर दुर्ग में 25 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

दुर्ग | जिला चिकित्सालय दुर्ग ब्लड सेंटर (ब्लड बैंक) में 25 जनवरी दिन शनिवार को प्रातः 09.00 बजे से संध्या 05.00 बजे तक रक्तदान शिविर व रक्तदान उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग में निःशुल्क वाहन पार्किंग सुविधा एवं प्रशस्तिपत्र दिया जायेगा।

ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर उपलब्धता विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के अधिक से अधिक आयोजन से ही सुनिश्चित किया जा सकता है।

दुर्घटना, आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के हित हेतु रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में जनसमान्य द्वारा अपना अमुल्य योगदान दिया जा सकता है।

वजन के अनुसार स्वस्थ्य शरीर में 05 से 06 लीटर रक्त होता है, जिसमें से शरीर रक्तदाताओं को एक बार में केवल 350 मि.ली. ही रक्तदान करना होता है।

रक्तदान के समय वजन, बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लडग्रुप, मलेरिया, एघआईवी, हेपेटाईटिस, वी.डी.आर.एल की निःशुल्क जॉच होती है।

व्यस्क लोग जिनकी उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष हो, वजन 45 कि.ग्राम से उपर हो, वह रक्तदान कर सकते है। हर तीन माह (90दिन) के अंतराल पर पुरूष तथा हर 4 माह (120 दिन) के अंतराल पर महिला रक्तदान कर सकती है।

हर बालिक व स्वस्थ्य व्यक्ति का कर्तव्य व दायित्व है कि जरूरतमंद मरीजों के लिये रक्तदान करें। जनसामान्य से अपील है कि इस मानवीय कार्य में 25 जनवरी दिन शनिवार को सभी को रक्तदान के लिये प्रेरित करें एवं रक्तदाताओं को रक्तदान शिविर तक लाने में मदद करें ताकि रक्तदान से ब्लड बैंक में सभी ग्रुप्स के रक्त युनिट उपलब्ध हो पायें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button