ब्रेकिंग
जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित
दुर्ग

मुनि कल्पज्ञ सागर मसा के देवलोक गमन पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि, डोल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

दुर्ग | खरतरगच्छाचार्य श्री जिन मनोज्ञसुरीश्वरजी मसा के शिष्य रत्न, तपस्वी रत्न और दुर्ग संघ गौरव पूज्य कल्पज्ञ सागर जी मसा का 4 फरवरी की संध्या 7:10 बजे दुर्ग,

छत्तीसगढ़ में देवलोक गमन हो गया। उनके निधन से जैन समाज सहित पूरे शहर में शोक की लहर है।

आज सुबह 10:00 बजे पुराना शीतलनाथ मंदिर, एमआईजी 81 पद्मनाभपुर से हरनाबांधा तक उनकी डोल यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ा।

समाजजनों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिक और राजनेता भी पूज्य मसा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक पूर्व मंत्री अरुण वोरा, कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ,

और वार्ड 45 से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश शर्मा,वार्ड 46 से कांग्रेस प्रत्याशी नीलरतन सोनी भी मौजूद रहे।

उन्होंने पूज्य मसा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और समाज के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

खरतरगच्छ संघ और दुर्ग मूर्तिपूजक संघ के लिए यह अपूरणीय क्षति है। पूज्य मसा, दुर्ग मूर्तिपूजक संघ के सक्रिय सदस्य वीर पुत्र सीए मिनेश छाजेड़ के सांसारिक पिताश्री थे।

आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट, दुर्ग के पदाधिकारियों ने सकल मूर्तिपूजक संघ से 5 फरवरी को अपना व्यवसाय बंद रखने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु अंतिम यात्रा में सम्मिलित हो सकें।

पूज्य कल्पज्ञ सागर जी मसा का जीवन तप, साधना और समाज सेवा का अनुपम उदाहरण था। उनकी शिक्षाएं और योगदान समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button